मंत्री राकेश पठानिया बने हिंदुस्तान स्काऊट्स एंड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष

Edited By Vijay, Updated: 24 Jan, 2021 11:36 PM

rakesh becomes president of hindustan scout and guide association

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया हिमाचल प्रदेश हिंदुस्तान स्काऊट्स एंड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं। पठानिया ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है तथा वह इस पद पर रहते हुए न केवल एसोसिएशन के लिए कार्य करेंगे...

शिमला/नूरपुर (ब्यूरो): वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया हिमाचल प्रदेश हिंदुस्तान स्काऊट्स एंड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं। पठानिया ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है तथा वह इस पद पर रहते हुए न केवल एसोसिएशन के लिए कार्य करेंगे अपितु युवाओं को भी प्रेरित करेंगे कि वे स्काऊट्स जैसी गतिविधियों में भाग लें। उन्होंने कहा कि स्काऊट्स एंड गाइड एसोसिएशन का इतिहास 100 से भी अधिक वर्ष पुराना है। वर्ष 1907 में लड़कों के लिए इसे आरंभ किया गया था, जिसमें बाद में वर्ष 1910 में लड़कियों को भी प्रवेश दिया जाने लगा। भारत में वर्ष 1927 में हिंदुस्तान स्काऊट्स एंड गाइड एसोसिएशन की स्थापना की गई। तब से यह एसोसिएशन युवाओं में अनुशासन एवं समाजसेवा की भावना पैदा करने का कार्य कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!