Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2023 11:52 PM

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। उनके साथ भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री...
शिमला (भूपिंद्र): भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। उनके साथ भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी उपस्थित रहे। जानकारी है कि इस दौरान तीनों नेताओं के मध्य आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के रोडमैप को लेकर चर्चा हुई।
नगर निगम शिमला चुनाव परिणाम को लेकर लिया फीडबैक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की तथा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषय पर भी चर्चा की। इसके अलावा नड्डा ने बिंदल से नगर निगम शिमला के चुनाव में पार्टी को मिली हार को लेकर फीडबैक भी लिया, साथ ही उन्होंने बिंदल को तत्काल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। इसके लिए अभी से ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक करने और आगामी रणनीति तैयार कर काम शुरू करने को कहा।
संगठन को लेकर भी चर्चा, हो सकता है फेरबदल
बैठक के दौरान जगत प्रकाश नड्डा और राजीव बिंदल के मध्य संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। जानकारी है कि संगठन की मजबूती के लिए संगठन में आंशिक फेरबदल पर मंथन हुआ। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि यदि संगठन में पूरा फेरबदल किया गया तो गुटबाजी उभर सकती है। इस कारण संगठन का विस्तार किया जा सकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here