राजीव बिंदल का मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला, PM मोदी के पिता पर टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Oct, 2026 10:28 AM

rajiv bindal attack on mallikarjun kharge

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अपमानजनक टिप्पणी की सोमवार को निंदा की और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने...

Shimla News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अपमानजनक टिप्पणी की सोमवार को निंदा की और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

बिंदल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी के दिवंगत पिता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के पूरी तरह विपरीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा, ''उनके परिवार के बारे में इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।''

बिंदल ने कहा कि खरगे की भाषा और उनका रवैया कांग्रेस की "बढ़ती राजनीतिक हताशा और वैचारिक दिवालियापन'' को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ''अपनी राजनीतिक विफलताओं और चुनावी हार से सबक सीखने के बजाय कांग्रेस पार्टी व्यक्तिगत हमलों के जरिये प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाना जारी रखे हुए है। कांग्रेस नेतृत्व अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय राजनीतिक माहौल में कटुता और वैमनस्य पैदा करने का प्रयास कर रहा है।'' 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!