हिमाचल भाजपा को मिला नया सरदार, प्रदेशाध्यक्ष के पद पर राजीव बिंदल की नियुक्ति

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2023 07:33 PM

rajeev bindal appointed bjp state president

नगर निगम शिमला चुनावों से पहले हिमाचल भाजपा को नया सरदार मिल गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से की गई है।

पवन राणा को दिल्ली भेजा, सिद्धार्थन को सौंपी प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान 
शिमला (ब्यूरो): नगर निगम शिमला चुनावों से पहले हिमाचल भाजपा को नया सरदार मिल गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से की गई है। इन आदेशें को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बता दें कि 2 दिन पहले ही सुरेश कश्यप ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकृति के लिए जेपी नड्डा को सौंपा गया था। इसके बाद अब डॉ. राजीव बिंदल को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा नड्डा ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री को भी बदल दिया है। इसके तहत पवन राणा को दिल्ली भेज दिया गया है तथा उनके स्थान पर अब सिद्धार्थन को संगठन महामंत्री की कमान सौंपी गई है। बता दें कि भाजपा का एक खेमा संगठन महामंत्री से भी नाराज चल रहा था तथा तत्कालीन विधायक रमेश धवाला कई बार खुलकर पवन राणा के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

जेपी नड्डा से स्वयं किया आग्रह : सुरेश कश्यप
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने त्यागपत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कहा कि उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। उन्होंने बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनसे प्रदेश में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की पेशकश की ताकि वह अपने संसदीय क्षेत्र में काम कर सकें। पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कश्यप ने कहा कि इस्तीफे वाली कोई बात नहीं है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!