राहुल गांधी का कांगड़ा दौरा, 3 राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र; संगठन की मजबूती पर जोर

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Apr, 2026 02:31 PM

rahul gandhi will participate in the congress training camp in kangra

हिमाचल डेस्क :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला और पार्टी अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश, पंजाब...

हिमाचल डेस्क :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला और पार्टी अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर की जिला एवं शहरी इकाइयों के अध्यक्षों के लिए आयोजित किया गया है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांधी पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद सत्रों में हिस्सा लेंगे और उनके साथ चर्चा करेंगे। ऐसा अनुमान है कि गांधी संगठनात्मक मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से प्रतिक्रिया लेंगे और आगामी पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से बूथ स्तर पर पार्टी संरचना को मजबूत करने के लिए उनका मार्गदर्शन करेंगे। गांधी राज्य कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी करेंगे, जिनमें संगठनात्मक प्रदर्शन और राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार,  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी का स्वागत किया और प्रशिक्षण शिविर को संगठनात्मक मजबूती और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि गांधी की भागीदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा और नई गति प्रदान करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सत्रों में पार्टी के 'संगठन निर्माण कार्यक्रम' के तहत मीडिया रणनीति, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, जमीनी स्तर पर संपर्क और विपक्षी दल की बयानबाजी का मुकाबला करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!