कृषि बिल के विरोध में रिज पर पंजाब-हरियाणा के सैलानियों ने की नारेबाजी

Edited By Vijay, Updated: 02 Jan, 2021 07:34 PM

punjab haryana tourists shouted slogans on the ridge

किसान आंदोलन की गूंज राजधानी शिमला भी पहुंच गई है। शुक्रवार देर रात कृषि बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रात को पंजाब और हरियाणा से आए सैलानियों ने रिज पर नारेबाजी की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे के करीब की है।

शिमला (ब्यूरो): किसान आंदोलन की गूंज राजधानी शिमला भी पहुंच गई है। शुक्रवार देर रात कृषि बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ  रात को पंजाब और हरियाणा से आए सैलानियों ने रिज पर नारेबाजी की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे के करीब की है। हरियाणा और पंजाब के करीब 2 दर्जन सैलानियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कृषि बिलों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ  एकाएक नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ सैलानी पुलिस से भी उलझे गए।

हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद कई सैलानी वहां से निकल गए। इनमें से कुछ को पुलिस पूछताछ के लिए पुलिस थाना सदर ले गई। सूचना मिलने पर एसपी शिमला भी खुद मौके पर पहुंचे और जवानों को इस तरह के शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये सभी सैलानी कृषि बिल वापस न लेने के विरोध में सरकार के खिलाफ  नारेबाजी कर रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने इस बारे में सदर थाना में मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!