Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2026 06:22 PM

मनाली पुलिस ने मनाली में पंजाब के 3 तस्करों को 24.100 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार प्रातः गश्त के दौरान मनाली में एक होटल के कमरा नंबर 101 की गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली तो 24.100 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
कुल्लू (शम्भू): मनाली पुलिस ने मनाली में पंजाब के 3 तस्करों को 24.100 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार प्रातः गश्त के दौरान मनाली में एक होटल के कमरा नंबर 101 की गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली तो 24.100 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह, लखबीर सिंह व कुलविन्द्र सिंह निवासी जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।