हिमाचल में सत्ता बरकरार रखेगी भाजपा : पूर्व मुख्यमंत्री धूमल

Edited By PTI News Agency, Updated: 27 Nov, 2022 07:19 PM

pti himachal pradesh story

हमीरपुर, 27 नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को आशा व्यक्त की कि पार्टी राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

हमीरपुर, 27 नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को आशा व्यक्त की कि पार्टी राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

धूमल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चुनाव में बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं का शामिल होना इस बात का संकेत है कि 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की (निश्चित) जीत होगी।

उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस को खारिज कर देंगे, क्योंकि कांग्रेसी नेताओं द्वारा किये गये बड़े-बड़े वादों से जनता अवगत है, जिन्हें पूरा करने में सबसे पुरानी पार्टी विफल रही।

धूमल ने कहा कि "डबल इंजन" की सरकार ने राज्य में विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में आई, विकास चरम पर पहुंचा और जब कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास की रफ्तार धीमी हो गयी थी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं का सरकार बनाने का दावा झूठा साबित होगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!