प्रधानमंत्री मोदी के 31 मई को शिमला में एक जनसभा को संबोधित करने की संभावना

Edited By PTI News Agency, Updated: 16 May, 2022 10:00 AM

pti himachal pradesh story

शिमला, 14 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र में उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर शिमला में 31 मई को एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल...

शिमला, 14 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र में उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर शिमला में 31 मई को एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कश्यप ने एक बयान में कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी से केंद्र में राजग सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर एक समारोह आयोजित करने का आग्रह किया था।

ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। ठाकुर ने कहा था कि राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन करना हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान की बात होगी।

ठाकुर ने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश आने का न्योता दिया था और राज्य तथा यहां की जनता के प्रति विशेष स्नेह के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था। उन्होंने राज्य के तेजी से विकास के वास्ते राज्य सरकार को हर तरह से समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया था।

शिमला से सांसद कश्यप ने बयान में कहा कि मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की मिली जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रस्तावित शिमला दौरे के बाद उनका उत्साह और बढ़ेगा।

कश्यप ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले एक महीने में राज्य के चार संसदीय क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी जल्द ही हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के बाद भाजपा फिर से हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!