हिमाचल विधानसभा द्वार के बाहर खालिस्तानी झंडा टांगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency, Updated: 14 May, 2022 12:30 AM

pti himachal pradesh story

शिमला, 13 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाल में धर्मशाला स्थित राज्य विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तानी झंडा टांगने और उसकी दीवारों पर नारे लिखने के मामले में शुक्रवार को पंजाब से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर...

शिमला, 13 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाल में धर्मशाला स्थित राज्य विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तानी झंडा टांगने और उसकी दीवारों पर नारे लिखने के मामले में शुक्रवार को पंजाब से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी।

इससे पहले इस मामले में बुधवार को पंजाब के हरवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, शुक्रवार को गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान वनीत सिंह के रूप में हुई है।

ठाकुर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि दूसरे आरोपी को भी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का हर निवासी देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस घटना के बाद 'सिख फॉर जस्टिस' (एसजेएफ) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!