पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कंडा जेल का कैदी फरार

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2020 08:37 PM

prisoner escaped by dodging police personnel

राजधानी शिमला के उपनगर टुटू में शनिवार को कंडा जेल का एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। कैदी का कोई सुराग नहीं चल पाया है कि वह किस तरफ भाग गया है। पुलिस ने कैदी को ढुंढने के लिए तफतीश शुरू कर दी है।

शिमला (रविंद्र जस्टा): राजधानी शिमला के उपनगर टुटू में शनिवार को कंडा जेल का एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। कैदी का कोई सुराग नहीं चल पाया है कि वह किस तरफ भाग गया है। पुलिस ने कैदी को ढुंढने के लिए तफतीश शुरू कर दी है। विनोद नामक कैदी मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है और एनडी एड पीएस एक्ट के मामले में यह कंडा जेल में सजा काट रहा है। पुलिस कैदी को कोर्ट में पेश करने के लिए रामपुर ले गए थे लेकिन जब वापस उसे कैथू जेल लाया जा रहा था तो टुटू में पुलिस हिरासत से वह भाग गया।

पुलिस के हाथों से यह कैदी कैसे छुटा गया फिलहाल अधिकारी इसके असली कारणों का पता लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैदी ने पुलिस जवानों के समक्ष पेशाब करने का बहाना बनाया था। कैदी को ढूंढने के लिए बालूगंज, समरहिल, जुतोग और पुलिस लाइन कैथू से जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। पुलिस अब कैदी को ढूंढने के लिए चप्पा-चप्पा छान रही है। टुटू में जब यह कैदी फरार हुआ तो लोगों के बीच काफी शोर मचा। लोगों की चारों तरफ से यही आवाज आई की कैदी भाग गया है और इससे पकड़ो। देर शाम तक कैदी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!