Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Aug, 2026 10:04 AM

हिमाचल प्रदेश सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश कर आधुनिक उपकरण स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को यह जानकारी दी।
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश कर आधुनिक उपकरण स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को यह जानकारी दी।
'लोगों को बिना देरी के सही इलाज मिल सकेगा'
सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नदौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू इलाके में रविवार को एक जन स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक प्रौद्योगिकी और उपकरण लगाने से जांच की सुविधाएं मजबूत होंगी, वे अधिक सटीक होंगी और लोगों को बिना देरी के सही इलाज मिल सकेगा। यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चिकित्सा महाविद्यालयों के अलावा, राज्य सरकार सभी 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी कर रही है, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
जल्द ही शुरू होगा प्राथमिकी विद्यालय की इमारत का निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 300 चिकित्सा अधिकारी, 200 विशेषज्ञ चिकित्सक और 150 उच्च विशेषज्ञता प्राप्त चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है। इस पहल के तहत, नदौन, कांगू, गलोड़ और धनेटा के अस्पतालों में भी चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांगू स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के तौर पर नामित किया गया है। स्कूल की नयी इमारत बनाई जाएगी और छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राथमिकी विद्यालय की इमारत का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू होगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें