प्रतिभा सिंह ने Exit Poll काे नकारा, कहा-देश में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

Edited By Vijay, Updated: 02 Jun, 2024 04:22 PM

pratibha singh rejected the exit poll

देश में लोकसभा चुनाव के परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने रविवार को शिमला में ये बात कही।

शिमला (राक्टा): देश में लोकसभा चुनाव के परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने रविवार को शिमला में ये बात कही। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों के साथ ही विधानसभा की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा ने मुद्दों पर कोई बात नहीं की। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा नेता पूरी तरह खामोश रहे। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए भाजपा ने जो भी हथकड़े अपनाएं है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव में भाजपा ने अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों में भय पैदा करने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल से कमजोर करने की कोशिश की गई है लेकिन जनबल ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।

चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौंकाने वाले होंगे
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई होगी तो देश के साथ-साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौंकाने वाले होंगे।

मंडी से विक्रमादित्य की जीत तय
प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि उनकी मंडी संसदीय सीट पर विक्रमादित्य सिंह की जीत पक्की है और वह रिकाॅर्ड मतों से अपनी जीत का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों पहले भी कांग्रेस के साथ थे और इस बार भी पूरी तरह कांग्रेस के ही साथ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!