पत्र बम मामले पर गरमाई सियासत, राठौर ने BJP नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए लगाया यह आरोप

Edited By Ekta, Updated: 15 Sep, 2019 10:08 AM

politics heated over letter bomb case

भाजपा सरकार के खिलाफ आए कथित पत्र बम पर सियासत गरमाने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा समय में पार्टी 3 गुटों में बंटी है और अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप...

शिमला (ब्यूरो): भाजपा सरकार के खिलाफ आए कथित पत्र बम पर सियासत गरमाने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा समय में पार्टी 3 गुटों में बंटी है और अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मशाला उपचुनाव पर भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल नजरें गड़ाए बैठे हैं। इसी कारण उनके समर्थकों की तरफ से बयानबाजी की जा रही है। कुलदीप सिंह राठौर ने यहां जारी बयान में दावा किया कि शांता कुमार के समर्थक भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पत्र बम के आने से यह साफ हो गया है कि सरकार में भ्रष्टाचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पत्र बम से भाजपा की अंदरूनी लड़ाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री से पुलिस पूछताछ कई संदेह पैदा करती है। उन्होंने कहा कि पत्र में लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाना होगा। उन्होंने पत्र बम के आरोपों की पूरी व निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह आरोप मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रियों पर भी लगे हैं, ऐसे में इनकी किसी निष्पक्ष एजैंसी से जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये आरोप किसने लगाए और किसने इसे आगे भेजा, यह महत्वपूर्ण नहीं है।

हमीरपुर-कांगड़ा के नेता धूमल को देखना चाहते हैं सी.एम. 

कुलदीप सिंह राठौर ने यह भी दावा किया कि हमीरपुर व कांगड़ा के भाजपा नेता जयराम ठाकुर की जगह प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं। इस तरह भाजपा के भीतर खुलकर गुटबाजी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने शिमला दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के मंत्रियों के समर्थकों से दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे 2 उपचुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है तथा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही पार्टी पूरी तरह से चुनाव मैदान में उतरेगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!