हिमाचल भाजपा में बागियों की खैर नहीं ! प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई अनुशासन समिति, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 May, 2026 10:23 AM

no leniency for rebels in himachal bjp constitutes disciplinary committee

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में बगावत का सामना कर रही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रविवार को एक अनुशासन समिति का गठन किया और पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पार्टी सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में बगावत का सामना कर रही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रविवार को एक अनुशासन समिति का गठन किया और पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पार्टी सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

अनुशासन समिति में सांसद और भाजपा महासचिव सिकंदर कुमार, विधायक और पार्टी उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, बिहारी लाल शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी और विधायक बलबीर वर्मा शामिल हैं। बिन्दल ने बताया कि यह समिति चुनाव की निगरानी करेगी और अनुशासन मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेगी। बिंदल ने एक बयान में कहा कि भाजपा एक अनुशासित और विचारधारा से प्रेरित संगठन है तथा पार्टी की घोषित नीतियों से किसी भी तरह का भटकाव 'अनुशासनहीनता' माना जाएगा, फलस्वरूप कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिंदल ने दी ये चेतावनी

बिंदल ने चेतावनी दी, ''चाहे टिकटों का वितरण हो या चुनाव प्रचार या संगठनात्मक चुनाव का पालन करना हो, किसी भी प्रकार की असहमति या उल्लंघन को अनुशासनहीनता माना जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'' सोलन और धर्मशाला में बागी उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं। नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्नों पर होते हैं, जबकि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद, नगर समिति और परिषद जैसे अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव पार्टी चिह्नों पर नहीं होते हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!