शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 May, 2026 11:29 AM

threat to bomb several schools in shimla

Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कई निजी स्कूलों में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक अज्ञात ईमेल के जरिए स्कूल परिसरों में बम होने की धमकी दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करते...

Shimla News : शिमला के कई स्कूलों को सोमवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद उन्हें खाली करा लिया गया और इन धमकियों से स्कूल प्रबंधन में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शिमला के कई स्कूलों को ईमेल प्राप्त हुए जिनमें परिसर में विस्फोटक रखे होने का दावा करते हुए स्कूल भवनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और छात्रों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद परिसर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों को ईमेल के जरिए प्राप्त हुई धमकियों के बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद कई अभिभावक अपने बच्चों को वापस लेने के लिए स्कूलों में पहुंचे। बम रोधक दस्तों ने वहां किसी भी तरह के खतरों को लेकर पूर्वाभ्यास किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस इन धमकियों वाले ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसमें किसी का नाम नहीं था। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!