बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद कुलदेवी की शरण में पहुंचे जेपी नड्डा, मां नैना देवी का लिया आशीर्वाद

Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2026 11:41 AM

jp nadda visited mata naina devi temple after bjp victory in bengal

बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपनी कुलदेवी माता श्री नैना देवी के दरबार में हाजिरी लगाई।

बिलासपुर (मुकेश): बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपनी कुलदेवी माता श्री नैना देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। केंद्रीय मंत्री ने शक्तिपीठ पहुंचकर विधिवत रूप से माता की पूजा-अर्चना की, जीत के लिए मां का आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का काफिला श्री नैना देवी पार्किंग में पहुंचा तो स्थानीय पुजारी वर्ग ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात वे मुख्य मंदिर के दरबार में पहुंचे, जहां पुजारी नीलम शर्मा ने उन्हें गर्भगृह में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद जेपी नड्डा ने मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ उन्होंने मंदिर में कन्या पूजन भी किया। दर्शन के उपरांत मंदिर न्यास (ट्रस्ट) की ओर से केंद्रीय मंत्री को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे के दौरान श्री नैना देवी के विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा उनके साथ विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा और भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल सहित अन्य स्थानीय नेता व श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!