Himachal: मंडी में BJP का बड़ा हमला, सौदान सिंह बोले-'सुक्खू सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार'

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2026 05:39 PM

bjp attacks sukhu sarkar in mandi saudan singh rajiv bindal spu issue

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह शनिवार को मंडी में भाजपा कार्यकर्त्ताओं के सम्मेलन के दौरान कही।

मंडी (रजनीश): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह शनिवार को मंडी में भाजपा कार्यकर्त्ताओं के सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर कुल कर्ज का बोझ 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए के पार हो चुका है तथा इसमें कांग्रेस ने मात्र साढ़े 3 वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर्ज लिया है। कुल मिलाकर हिमाचल का हर नागरिक आज औसतन 1.40 लाख रुपए के कर्ज के नीचे दबा है।

चहेतों की सुख-सुविधाओं पर लुटाए जा रहे करोड़ों रुपए
सौदान सिंह ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर सरकार विकास के लिए धन की कमी का रोना रोती है, वहीं दूसरी ओर चहेतों की सुख-सुविधाओं पर करोड़ों रुपए लुटाए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने भाजपा कार्यकाल की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे हिमकेयर, सहारा, आयुष्मान भारत और गृहिणी सुविधा योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, विधायक अनिल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद तथा पूर्व महापौर वीरेंद्र भट्ट उपस्थित रहे।

PunjabKesari

एसपीयू को व्यवस्थित तरीके से कमजोर कर रही कांग्रेस सरकार : बिंदल
कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सुनियोजित तरीके से सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) को कमजोर करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने वर्ष 2022 में मंडी सहित प्रदेश के मध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरदार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने प्रदेशभर में 1500 से अधिक संस्थानों पर ताले लगाए हैं, जिनमें स्कूल, कालेज, स्वास्थ्य संस्थान और अन्य जनसेवा केंद्र शामिल हैं तथा एसपीयू को कमजोर करना भी उसी नीति का हिस्सा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!