पुलिस ने घर पर मारा छापा, नशीले कैप्सूल व हैरोइन के साथ एक काबू

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2021 10:37 PM

police raid in house one arrested with intoxicants capsules and heroin

मंडी पुलिस की एसआईयू टीम ने इंडस्ट्रीयल एरिया सौलीखड्ड के एक घर में छापा मार कर नशीले कैप्सूल व हैरोइन बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मंडी (ब्यूरो): मंडी पुलिस की एसआईयू टीम ने इंडस्ट्रीयल एरिया सौलीखड्ड के एक घर में छापा मार कर नशीले कैप्सूल व हैरोइन बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यहां गत दिनों भी एक घर में छापे के दौरान चिट्टा बरामद हुआ था। जानकारी के अनुसार पुलिस जब बिंद्रावणी में गश्त पर मौजूद थी तो गुप्त सूचना के आधार पर प्रकाश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी प्लाट नंबर-16 फेज दो इंडस्ट्रीयल एरिया सौलीखड्ड के मकान में छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 925 नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल तथा 2.50 ग्राम हैरोइन बरामद हुए, जिस पर टीम ने आरोपी को हिरासम में ले लिया। एडीशनल एसपी आशीष शर्मा ने कहा कि मामला पंजीकृत करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!