शिमला के नेरवा में खाई में गिरी पिकअप, हादसे में 3 लोग घायल

Edited By Ekta, Updated: 25 Aug, 2019 11:00 AM

pickup fell in the ditch at nerwa in shimla

शिमला जिला के उपमंडल चौपाल के नेरवा में एक पिकअप के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में 2 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र...

शिमला: शिमला जिला के उपमंडल चौपाल के नेरवा में एक पिकअप के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में 2 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र नेरवा से 8 किमी दूर भराणू (चौरी) के पास एक पिकअप दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं, सड़क पर पैदल चल रहे नेपाली मूल का एक शख्स पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!