चंबा में दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर व्यक्ति की मौत...क्षेत्र में शोक की लहर

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Aug, 2026 11:45 AM

man dies after falling from roof in chamba

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर छत से गिरकर 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान चंद राम पुत्र मुसदी राम निवासी...

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर छत से गिरकर 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान चंद राम पुत्र मुसदी राम निवासी गांव कडोह डाकघर कंदला के तौर पर की गई है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि चंद राम अपनी बेटी के घर गया हुआ था। शुक्रवार सुबह घर के लैंटर पर टहलते वक्त अचानक पांव फिसलने के कारण चंद राम नीचे जमीन पर आ गिरा। गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पारिवारिक सदस्यों ने तुरंत उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, लेकिन जहां मौजूद चिकित्सक ने चंद राम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना से टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए।

फिलहाल पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के बयान के आधार पर इस संदर्भ में बी.एन.एस.एस. की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। एस.पी. विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!