हमीरपुर-नादौन NH पर हादसा, भूंपल में वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2022 11:30 PM

person dies from vehicle collision

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत हमीरपुर-नादौन एनएच पर भूंपल गांव में शुक्रवार देर शाम को वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव शर्मा पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव लाहड़ कोटलु के तौर पर हुई है।

नादौन (जैन): थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत हमीरपुर-नादौन एनएच पर भूंपल गांव में शुक्रवार देर शाम को वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव शर्मा पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव लाहड़ कोटलु के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार सड़क किनारे एक घर से पानी लेकर वापस लौट रहा था, इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। आसपास के लोग घायल को तुरंत नादौन अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। 

शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। गरीब परिवार से संबंधित संजीव की पत्नी अनीता कुमारी को प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दिए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है। वहीं तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि परिवार को फौरी तौर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!