Solan: शिमला के 2 युवक चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2026 05:28 PM

parwanoo chitta youth arrested

पुलिस थाना परवाणू ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है, मामले में प्रयोग वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

परवाणू (विकास): पुलिस थाना परवाणू ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है, मामले में प्रयोग वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सेब मंडी के समीप सुनसान स्थान पर खड़ी कार में बैठे 2 युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान आयुष (23) पुत्र मदन लाल निवासी गांव जुबड़ू, डाकघर एवं तहसील कुमारसैन, जिला शिमला तथा ऋतिक (24) पुत्र वासुदेव निवासी गांव लालसा, डाकघर डानसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। एसपी सोलन तिरुमला एसडी वार्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!