बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में 2 माह बाद मानव परिंदों ने भरी उड़ान

Edited By Vijay, Updated: 16 Sep, 2022 05:58 PM

paragliding started after 2 months in bir billing and indrunag

विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और धर्मशाला स्थित इंद्रूनाग में बरसात का मौसम खत्म होने के बाद 16 सितम्बर से साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग की उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया गया है।

धर्मशाला (सचिन चौधरी): विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और धर्मशाला स्थित इंद्रूनाग में बरसात का मौसम खत्म होने के बाद 16 सितम्बर से साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग की उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया गया है। 2 माह का लंबा इंतजार करने के बाद अब फिर से पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। शुक्रवार को पर्यटन विभाग और माऊंटेनियरिंग इंस्टीच्यूट की टीम ने 2 स्थलों का निरिक्षण किया और एक साल के लिए पैराग्लाइडर्स को पास किया। शुक्रवार को पैराग्लाइडर पायलटों ने फन फ्लाई किया और अपने पैराग्लाइडर्स की जांच की।

बता दें कि अधिकारिक रूप से पैराग्लाइडिंग पर 15 जुलाई से 15 सितम्बर पर प्रतिबंध रहता है। इस दौरान पैराग्लाइडर्स के पास रोजगार का कोई साधन नहीं रहता है लेकिन 2 माह बाद फिर से प्रतिबंध हट जाने से रोजगार के साधन भी खुल जाएंगे] साथ ही टैक्सी व होटलियर्स की आय में भी बढ़ौतरी होगी। जानकारी के अनुसार धर्मशाला स्थित इंद्रूनाग में करीब 32 पैराग्लाइडर्स पंजीकृत हैं। वहीं बीड़ बिलिंग में 200 से अधिक पैराग्लाइडर्स पंजीकृत हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कई पैराग्लाइड पायलटों के दस्तावेज पूरे नहीं थे जिन्हें जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है ताकि उन्हें भी पंजीकृत किया जा सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!