Sirmaur News: बस स्टैंड पर गौवंश का अवशेष देख लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस को CCTV फुटेज में मिला बड़ा सुराग

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2026 04:12 PM

panic erupts after cattle remains found at the bus stand

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां गौवंश का एक अवशेष (कान) पड़ा हुआ मिला। इस कान पर पहचान संबंधी टैग भी लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पांवटा साहिब (कपिल): पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां गौवंश का एक अवशेष (कान) पड़ा हुआ मिला। इस कान पर पहचान संबंधी टैग भी लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस के हाथ एक अहम जानकारी लगी है, जिससे स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होती नजर आ रही है।

सार्वजनिक जगह पर अवशेष देख जुटी भीड़
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी चहल-पहल थी। इसी दौरान लोगों की नजर जमीन पर पड़े गौवंश के अवशेष पर पड़ी। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें भी शुरू हो गईं, जिसके बाद तुरंत पुलिस को बुलाया गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कुत्ता, खुल सकता है राज
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन पूरे इलाके को अपने कब्जे में लिया। गौवंश के अवशेष को फोरेंसिक (वैज्ञानिक) जांच के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से जरूरी सैम्पल भी जुटाए गए हैं। जब पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीव कैमरों की फुटेज खंगाली, तो एक अहम सुराग मिला। फुटेज में एक कुत्ता अवशेष के आसपास घूमता हुआ नजर आया। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह अवशेष किसी अन्य स्थान से कुत्ते द्वारा यहां लाया गया होगा। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है।

समाजसेवी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी नाथूराम भी बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर गौवंश का अवशेष मिलना एक अत्यंत गंभीर मामला है। उन्होंने मांग की है कि यदि इसके पीछे कोई आपराधिक कृत्य है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। वहीं, अगर मामला किसी अन्य कारण से जुड़ा है, तो प्रशासन वास्तविक तथ्यों को जल्द से जल्द जनता के सामने रखे।

पुलिस की अपील, सोशल मीडिया पर न फैलाएं भड़काऊ अफवाहें
स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट शेयर करने से बचें। पुलिस ने जनता को भरोसा दिलाया है कि वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!