Chamba: पांगी में बादल फटने से तबाही, लोक निर्माण विभाग को करोड़ाें का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jul, 2026 05:13 PM

pangi public works department damage

जनजातीय क्षेत्र पांगी में लगातार बारिश के बीच जगह-जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे घाटी के लोग सहमे हुए हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग को तीन स्थानों पर बादल फटने से करीब 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ, जबकि मानसून सीजन में अब तक कुल नुक्सान का...

पांगी (रंजना): जनजातीय क्षेत्र पांगी में लगातार बारिश के बीच जगह-जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे घाटी के लोग सहमे हुए हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग को तीन स्थानों पर बादल फटने से करीब 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ, जबकि मानसून सीजन में अब तक कुल नुक्सान का आंकड़ा एक करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है।

बादल फटने से उदीन नाले में बनी पुलिया (कलवर्ट) तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं पुर्थी-थांदल सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है। हिलूटवान क्षेत्र में भी करीब 50 मीटर सड़क का अस्तित्व मिट गया। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग ने विभिन्न स्थानों पर मशीनरी और श्रमिकों को तैनात कर दिया है। उदीन सड़क सहित कई प्रभावित मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष स्थानों पर मुरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

लोक निर्माण विभाग पांगी के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि इस मानसून में विभाग को अब तक करीब एक करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में सहायक अभियंताओं, कर्मचारियों और मशीनरी को तैनात किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!