Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jul, 2026 05:15 PM

पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
चम्बा (गायत्री): पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी को सौंपे शिकायत पत्र में महिला ने अपनी 3 महिला सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकियां देने तथा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
थाना प्रभारी को सौंपे गए शिकायत पत्र में उषा पत्नी रविंद्र कुमार निवासी गांव लोहा तहसील एवं जिला चम्बा ने बताया कि वह मैडीकल कालेज में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 जून को उन्होंने अपनी 3 सहकर्मियों के खिलाफ ईपीएफ की राशि खाते में जमा न होने के मामले में महिला थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन बाद में यह ज्ञात हुआ कि उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर बलात्कार की झूठी शिकायत की है।
इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान संबंधित ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। महिला का कहना है कि यह आरोप निराधार है। उन्होंने अपने सहकर्मियों से शिकायत वापस लेने की बात रखी, लेकिन उनके सहकर्मियों द्वारा शिकायत वापस न लेने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायतकर्त्ता के अनुसार आरोपी महिलाओं ने मोबाइल फोन के माध्यम से भी धमकियां दीं और कहा कि शिकायत वापस लेने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 2 दिनों से कुछ लोग वाहन में उसका पीछा कर रहे हैं। इससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।