चम्बा में 42.37 ग्राम चिट्टा, लाखों के आभूषण व नकदी सहित एक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jul, 2026 09:14 PM

chamba jewelry arrested

जिला चम्बा में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई टीम ने एक व्यक्ति के घर से 42.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है।

चम्बा (काकू चौहान): जिला चम्बा में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई टीम ने एक व्यक्ति के घर से 42.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। इसके अलावा लाखों रुपए के सोना व चांदी के आभूषण तथा दो आईफोन कब्जे में लिए हैं। यही नहीं 64,640 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना सदर चम्बा में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बालू में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर सुनियोजित ढंग से एसआईयू टीम ने इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह की अगुवाई में आरोपी के घर में दबिश दी। तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने 42.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद गहनता से जांच करने पर आरोपी के पास बिना बिल का 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आईफोन तथा 64,640 रुपए नकदी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी बालू डाकघर सुल्तानपुर तहसील एवं जिला चम्बा के रूप में हुई है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब न्यायालय में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी करने में पुलिस जुट गई है। नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। तस्करों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!