तूफान में गिरे पेड़ की चपेट में आकर महिला की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 16 May, 2022 11:26 PM

palampur storm woman death

तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना चिंबलहार क्षेत्र में घटी है। महिला मूलत: झारखंड की रहने वाली है तथा पालमपुर में श्रमिक का कार्य करती थी।

पालमपुर (भृगु): तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना चिंबलहार क्षेत्र में घटी है। महिला मूलत: झारखंड की रहने वाली है तथा पालमपुर में श्रमिक का कार्य करती थी। जानकारी के अनुसार ङ्क्षचबलहार में महिला निर्माण कार्य में जुटी हुई थी कि इस दौरान तेज हवाओं से एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान अग्नेश (40) के रूप में हुई है। तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा ने बताया कि पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। डी.एस.पी. गुरबचन सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!