Kangra: 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा करे केंद्र : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Aug, 2026 06:50 PM

palampur jammu  kashmir full statehood

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्र सरकार से 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा करने की मांग की है।

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्र सरकार से 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धारा 370 समाप्त हुए सात वर्ष हो चुके हैं और इसके बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की गति बढ़ी है। शांता कुमार ने कहा कि वहां विधानसभा चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुके हैं और जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में उचित समय आने पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही थी। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की धारा 370 से संबंधित फैसले का भी हवाला देते हुए कहा कि अब राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी उचित नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होने के बावजूद राज्य का दर्जा बहाल न किए जाने से जम्मू-कश्मीर में असंतोष है। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुट है और वहां की जनता के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री स्वयं कश्मीर जाकर वहां की जनता को बधाई दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!