Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2026 10:44 AM

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में गुरूवार यानी आज के लिए ओलावृष्टि, गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों...
Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में गुरूवार यानी आज के लिए ओलावृष्टि, गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, जहां कुछ स्थानों पर तेज हवाएं (40-50 किमी प्रतिघंटा की गति से) चलने की संभावना है।
9 जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में शनिवार तक गरज के साथ बारिश होने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में नौ जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार से लेकर पिछले 24 घंटों में क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। रोहरू में सबसे अधिक 30 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, उसके बाद राजगढ़ में 20 मिमी, मंडी में 15.1 मिमी, मुरारी देवी में 6.6 मिमी, चोपाल में छह मिमी और जोगिंदरनगर में पांच मिमी बारिश हुई। शिमला, मुरारी देवी और कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि ताबो और सुंदरनगर में तेज हवाएं (35-43 किमी प्रति घंटा की गति) दर्ज की गईं। मौसम विभाग के अनुसार, कुकुमसेरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नेरी में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार, "सावधान रहें" का 'येलो अलर्ट' प्रतिकूल मौसम की स्थिति की संभावना को दर्शाता है जिससे दैनिक गतिविधियां बाधित हो सकती हैं, जबकि "तैयार रहें" का 'ऑरेंज अलर्ट' गंभीर मौसम की चेतावनी देता है, जिससे परिवहन और आवश्यक सेवाओं में महत्वपूर्ण व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें