Himachal: जयराम ठाकुर ने कसा तंज, बोले-'सुक्खू सरकार को Alto Car में फिट कर विधानसभा से करेंगे बाहर'

Edited By Vijay, Updated: 19 Aug, 2026 05:41 PM

opposition leader jairam thakur

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के अंतर्गत सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में बुधवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

बालीचौकी (फरेंद्र): हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के अंतर्गत सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में बुधवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निशाने पर लेते हुए उन पर प्रदेश के हितों की अनदेखी करने और वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए। जनसभा करते हुए जयराम ठाकुर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सुक्खू सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी समय में जनता इस सरकार को आल्टो गाड़ी में ही फिट करके विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

सरकार को प्रदेश के हितों से ज्यादा गांधी परिवार की चिंता
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को हिमाचल के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश के हितों की रक्षा करने के बजाय केवल गांधी परिवार को खुश करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने पर केंद्रित है, जबकि आम जनता और प्रदेश के हकों को दरकिनार किया जा रहा है।

देयोरी स्कूल मामले पर सरकार को घेरा
स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए जयराम ठाकुर ने देयोरी स्कूल के नए भवन का जिक्र किया और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्कूल का भवन बनकर पूरी तरह तैयार है, लेकिन महज किसी एक नेता से उद्घाटन करवाने के इंतजार में बच्चों को इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने नसीहत दी कि मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने की चिंता छोड़कर प्रदेश के लोगों और बच्चों के भविष्य व सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। यह उचित नहीं है कि वीआईपी के इंतजार में बच्चों को परेशान किया जाए।

जहां छोड़ी थी विकास यात्रा, वहीं से करेंगे शुरू
अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फैंकेगी और एक बार फिर भाजपा को प्रदेश की बागडोर सौंपेगी। उन्होंने सराज की जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार सत्ता में आते ही विकास की उस यात्रा को वहीं से दोबारा शुरू करेगी, जहां उसे पिछली सरकार के कार्यकाल में छोड़ा गया था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!