Kangra: दराट हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी में लेटलतीफी, ग्रामीणों का थाने के बाहर प्रदर्शन

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jul, 2024 06:54 PM

nurpur darat attack villagers protest

पुलिस थाना नूरपुर के तहत गनोह में गत शनिवार को दराट हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित युवकों के परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस थाना नूरपुर के सामने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

नूरपुर (ब्यूरो): पुलिस थाना नूरपुर के तहत गनोह में गत शनिवार को दराट हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित युवकों के परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस थाना नूरपुर के सामने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने घटना में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवालिया निशान लगाते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने आरोपियों का पुतला भी जलाया।

इसके बाद लोगों ने गनोह में जहां घटना हुई है, में धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। पीड़ित युवकों के परिजनों ने थाना में ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!