टांडा के बाद अब IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 मरीज मिले संक्रमित

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Aug, 2026 12:28 PM

now swine flu hits igmc shimla

आईजीएमसी शिमला में वायरल बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे 2 मरीजों की जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। एक मरीज की हालत में सुधार होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दूसरे मरीज का अस्पताल में इलाज जारी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के...

Shimla News : आईजीएमसी शिमला में वायरल बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे 2 मरीजों की जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है।

एक मरीज की हालत में सुधार होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दूसरे मरीज का अस्पताल में इलाज जारी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आईजीएमसी प्रबंधन ने पुराने कोविड वार्ड को स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि विगत बुधवार को टांडा मैडीकल कालेज में 4 मामले स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, दिल्ली में बीते 24 घंटे में एच 1 एन। के 166 मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!