10 दिन की बच्ची के साथ बस स्टैंड में रह रही थी युवती, SDM ने करवाया रेस्क्यू

Edited By kirti, Updated: 22 Oct, 2019 10:23 AM

new baby born

शिमला शहर में ओल्ड बस स्टैंड के पास दस दिन की बच्ची के साथ एक युवती कई दिनों से रह रही थी। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से एसडीएम नीरज चंदला को मिली और उन्होंने पुलिस की मदद से युवती का रेस्क्यू करवाया। बताया जा रहा है कि युवती ने कमला नेहरू...

शिमला (तिलक राज) : शिमला शहर में ओल्ड बस स्टैंड के पास दस दिन की बच्ची के साथ एक युवती कई दिनों से रह रही थी। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से एसडीएम नीरज चंदला को मिली और उन्होंने पुलिस की मदद से युवती का रेस्क्यू करवाया। बताया जा रहा है कि युवती ने कमला नेहरू अस्पताल में दस दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था जन्म के बाद युवती अपनी मां के साथ बस स्टैंड में रहने लगी वही लोगों ने फोटो फेसबुक पर वायरल किए और इसकी जानकारी एसडीएम को मिली और उन्होंने सदर पुलिस को मौके पर जा कर रिपोर्ट तलब की।
PunjabKesari

वहीं पुलिस ने युवती ओर उसकी मां को एसडीएम में पास ले जाया गया और एसडीएम ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया है। एसडीएम नीरज चंदला ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया द्वारा इस मामले का पता चला जिसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि ये युवती 20 साल की है और दस दिन की बच्ची भी इसके साथ है ये कुछ दिनों से बस स्टैंड के पास ओरिएंटल बैंक एटीएम के बाहर रहती थी और रात को एटीएम में सोती थी। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि ये युवती कहा से ओर यहां क्यो रह रही है। फिलहाल इसे नारी निकेतन भेज दिया गया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!