Bilaspur: मां नयना के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, रविवार के दिन 30 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2026 06:44 PM

nainadev temple

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार का दिन आस्था और श्रद्धा के नाम रहा। छुट्टी का दिन होने के चलते माता के दरबार में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।

नयनादेवी (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार का दिन आस्था और श्रद्धा के नाम रहा। छुट्टी का दिन होने के चलते माता के दरबार में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। आंकड़ों के अनुसार रविवार को लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

माता के दरबार में दर्शनों का सिलसिला सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो गया था। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता की एक झलक पाने के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी थी कि पूरे दिन परिसर श्रद्धालुओं की जयकारों से गूंजता रहा।

भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला हुआ था। श्रद्धालुओं को अव्यवस्था से बचाने के लिए लाइनों में ही माता के दर्शनों के लिए भेजा गया, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके। वहीं, दोपहर की आरती के बाद जब श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ा, तो सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को छोटे-छोटे समूहों में विभाजित करके दर्शन कराए।

मंदिर के पुजारी लक्की शर्मा ने बताया कि रविवार की छुट्टी होने के कारण आज श्रद्धालुओं का विशेष जमावड़ा लगा है। उन्होंने कहा कि सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उधर, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर लंगर की सुंदर व्यवस्था की गई। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी और जलजीरे का वितरण किया गया, जिससे भक्तों को काफी राहत मिली।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!