Bilaspur: खरोटा में युवक पर हमला, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 24 May, 2026 03:22 PM

bilaspur youth attack case registered

थाना तलाई के अंतर्गत खरोटा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिलासपुर (बंशीधर): थाना तलाई के अंतर्गत खरोटा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र कुमार निवासी कुठेड़ा डाकघर मलांगण, तहसील झंडूता ने बताया कि गत रात वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जब वह खरोटा के पास पीपल के पेड़ के समीप पहुंचा तो वहां खरोटा निवासी एक युवक अपने साथियों, अपने मामा तथा एक अन्य रिश्तेदार के साथ सड़क के बीच खड़ा मिला।

आरोप लगाया है कि इसी दौरान आरोपियों ने डंडे से उसके सिर और गर्दन के पीछे से वार कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद सभी आरोपियों ने उसके साथ हाथ, लात और मुक्कों से मारपीट की तथा गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ देर बाद आरोपी का पिता भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जाते समय सभी आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!