AIIMS बिलासपुर जाने वाले मरीज ध्यान दें! 28 मई को बंद रहेंगी सभी OPD सेवाएं

Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2026 07:39 PM

aiims bilaspur

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी अपडेट है। आगामी 28 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर संस्थान में अवकाश रहेगा....

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी अपडेट है। आगामी 28 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर संस्थान में अवकाश रहेगा, जिसके चलते एम्स की सभी सामान्य ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। यदि आप इस दिन अस्पताल जाने का विचार कर रहे हैं, तो अपना कार्यक्रम बदल लें।

ओपीडी सेवाएं बंद होने के बावजूद गंभीर मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। एम्स के उप कुलसचिव डॉ. राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अवकाश के दिन केवल सामान्य ओपीडी बंद रहेगी, जबकि अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि गंभीर और आपात स्थिति वाले मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एम्स प्रशासन ने आम जनता और मरीजों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। डॉ. राकेश सिंह ने लोगों से अनुरोध किया है कि जिन मरीजों की ओपीडी विजिट 28 मई को निर्धारित या प्रस्तावित थी, वे असुविधा से बचने के लिए उस दिन अस्पताल न आएं। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार किसी अन्य वर्किंग डे (कार्य दिवस) पर अपना अप्वाइंटमैंट पुनर्निर्धारित कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!