Bilaspur: चंडीगढ़ पढ़ने गई बेटी हुई नशे का शिकार! अपने ही घर में किया ऐसा कांड...परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2026 02:47 PM

drug addictic daughter stole jewellery from her own house

चंडीगढ़ पढ़ाई करने गई बिलासपुर जिले की एक 20 वर्षीय छात्रा नशे के ऐसे खतरनाक जाल में फंसी कि उसने अपने ही घर में सेंध लगा दी। परिजनों का आरोप है कि एक गिरोह ने साजिश के तहत....

बिलासपुर (बंशीधर): चंडीगढ़ पढ़ाई करने गई बिलासपुर जिले की एक 20 वर्षीय छात्रा नशे के ऐसे खतरनाक जाल में फंसी कि उसने अपने ही घर में सेंध लगा दी। परिजनों का आरोप है कि एक गिरोह ने साजिश के तहत उनकी बेटी को पहले ड्रग्स की लत लगाई और फिर उसी का फायदा उठाकर उससे घर के सोने-चांदी के लाखों के आभूषण मंगवा लिए।

युवती चंडीगढ़ के पास एक पीजी में रहती थी। कुछ दिन पहले पीजी संचालक ने परिजनों को बताया कि युवती का व्यवहार काफी असामान्य हो गया है। इसके बाद वह अचानक पीजी से गायब हो गई और उसका फोन भी बंद हो गया। बदहवास परिजनों ने 2 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उसे एक संदिग्ध ठिकाने पर खोज निकाला। परिजनों का दावा है कि उस अड्डे पर नशीले पदार्थ बिखरे थे और बेटी के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।

नशे और कथित आरोपियों के प्रभाव में आ चुकी बेटी ने परिजनों के साथ घर लौटने से साफ इंकार कर दिया। उसने परिजनों के सामने ही वहां मौजूद एक युवक से शादी करने की जिद पकड़ ली। निराश परिजन जब बिलासपुर अपने घर लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में रखे सोने-चांदी के तमाम जेवर गायब थे। जब परिजनों ने दोबारा संपर्क किया, तो बेटी ने कबूल किया कि वह घर से निकलते वक्त जेवर अपने साथ ले गई थी। इस खुलासे के तुरंत बाद वह उसी युवक के साथ अपना ठिकाना बदलकर फरार हो गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक गिरोह उनकी बेटी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर लूट कर रहा है। मामले पर एसपी संदीप धवल ने बताया कि परिजनों की औपचारिक शिकायत मिल चुकी है, जिसमें जांच शुरू कर दी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!