वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Sep, 2020 04:56 PM

naggar vehicle thief gang 2 arrested

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है, वहीं दोनों से पूछताछ जारी है।

नग्गर (आचार्य): पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है, वहीं दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार इन दोनों आरोपियों ने 7 अगस्त को दवाड़ा इलाके से एक मारुति कार चुराई थी। दोनों के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा-397 के तहत मामला दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों को ढूंढ रही थी और अब दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरीशुदा कार को भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान युवराज उर्फ राहुल निवासी जोहल बंदरोल और सोनू पुन उर्फ मैक्सी पुत्र शेर बहादुर पुन निवासी ज्वाणी रोपा के रूप में हुई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है और इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने और कहां-कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!