पशुशाला में लगी आग, 2 बैल जिंदा जले

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Apr, 2022 05:44 PM

nadaun cattle ranch fire bull death

सरेड़ी पंचायत के कलोह गांव में रत्न चंद पुत्र शेर सिंह की पशुशाला जलकर राख हो गई। रात्रि अपने कमरे से बाहर निकले संजय गिल ने जैसे ही पशुशाला से आग की लपटें उठती देखीं तो उन्होंने शोर मचाया।

नादौन (जैन): सरेड़ी पंचायत के कलोह गांव में रत्न चंद पुत्र शेर सिंह की पशुशाला जलकर राख हो गई। रात्रि अपने कमरे से बाहर निकले संजय गिल ने जैसे ही पशुशाला से आग की लपटें उठती देखीं तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण इक_े हो गए और आग बुझाने लगे मगर तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पशुशाला में दो बैल बंधे हुए थे जोकि जिंदा ही जल गए।

हालांकि आग पर लोगों ने काबू कर लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास कच्चे मकान और पशुशालाएं थीं। तहसीलदार केशव कपिल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पटवारी को मौके पर जाने के आदेश दे दिए हैं। पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। पशु चिकित्सक को भी बैलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं। परिवार को 5000 रुपए की फौरी राहत दी गई है। तहसीलदार ने लोगों से अपील की है कि गर्मियों के मौसम में लोग आगजनी की घटना से सतर्क रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!