Himachal: पार्टी के दौरान हुई मामूली कहासुनी, पत्थर से वार कर ले ली दोस्त की जान

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2026 07:54 PM

murder of youth in chamba

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की पलूहीं पंचायत में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है।

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की पलूहीं पंचायत में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को उठाकर सड़क के निचले हिस्से में फैंक दिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना सदर चम्बा में हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अब पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। 

PunjabKesari

जानकारी शुक्रवार सुबह बरौर पंचायत के झल्ल गांव के निवासी अजय सिंह को ग्रामीणों ने सड़क के नीचे खून से लथपथ देखा। वहीं पलूही मार्ग पर भी काफी खून बिखरा था। इस पर तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पैक्टर रमन चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला पाया। इसी बीच पुलिस ने फोरैंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया। फोरैंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा लिए हैं। 

PunjabKesari

पुलिस जांच में सामने आया है कि वीरवार रात को तीन दोस्त पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अरुण कुमार ने अजय सिंह के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गए। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने दोनों दोस्तों को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में इस वारदात में अरुण कुमार की संलिप्तता पाई गई। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार पुत्र नुधिया राम निवासी गांव बलियारा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में दूसरे दोस्त की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

PunjabKesari

एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!