जल शक्ति विभाग के दैनिक भोगी कर्मचारी की हत्या, स्कूल के पास मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 20 May, 2020 03:48 PM

murder of water power department employee

पालमपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति जल शक्ति विभाग में कार्यरत था। सूचना मिलने के बाद पालमपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच आरंभ कर दी है।

पालमपुर (भृगु): पालमपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति जल शक्ति विभाग में कार्यरत था। सूचना मिलने के बाद पालमपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच आरंभ कर दी है। डीएसपी पालमपुर स्वयं घटना की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पालमपुर के ग्वालटिक्कर में जल शक्ति विभाग में दैनिक भोगी  के रूप में कार्यरत स्वरूप नामक व्यक्ति का शव स्थानीय स्कूल के समीप पड़ा हुआ पाया गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डीएसपी पालमपुर डॉ. अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!