Kullu: मुम्बई निवासी ने अनधिकृत तौर पर लेन-देन करने की करवाई Fir

Edited By Kuldeep, Updated: 04 May, 2026 04:28 PM

mumbai resident files complaint regarding unauthorized transactions

एक व्यक्ति के खाते में अनधिकृत तौर पर लेन-देन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।मनाली थाना में यह केस धारा 318(4), 319(2) बीएनएस और 66(सी), 66(डी) आयकर अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है, जिसमें पुलिस थाना ट्रॉम्बे मुंबई से प्राप्त शून्य एफआईआर...

मनाली, 4 मई (निस) : एक व्यक्ति के खाते में अनधिकृत तौर पर लेन-देन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मनाली थाना में यह केस धारा 318(4), 319(2) बीएनएस और 66(सी), 66(डी) आयकर अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है, जिसमें पुलिस थाना ट्रॉम्बे मुंबई से प्राप्त शून्य एफआईआर एसपी कुल्लू कार्यालय के माध्यम से थाना मनाली में प्राप्त हुई है।

शिकायतकर्त्ता सुनील शंकर राव पगार वैज्ञानिक अधिकारी आरटी बद्रीनाथ 3डी, बीएआरसी कालोनी अनुशक्ति नगर मुंबई को बीते 22 मार्च को मनाली में रहते हुए विभिन्न एप्स से अपने मोबाइल पर कई लॉगिन अलर्ट और ओटीपी प्राप्त हुए। अपने फ्लिपकार्ट खाते की जांच करने पर उन्होंने पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 3,74,608 रुपए के अनधिकृत लेन-देन किए गए हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!