हिमाचल में साल 2024 की पहली छमाही में ही एक करोड़ से अधिक पहुंचे सैलानी

Edited By Rahul Rana, Updated: 24 Jul, 2024 02:05 PM

more than one crore tourists arrived in the first half itself

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है। प्रदेश में वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों ने शिरक्त की है। इस साल जून के अंत तक रिकॉर्ड 1,00,87,440 पर्यटक हिमाचल के भ्रमण पर पहुंचे।

 

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है। प्रदेश में वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों ने शिरक्त की है। इस साल जून के अंत तक रिकॉर्ड 1,00,87,440 पर्यटक हिमाचल के भ्रमण पर पहुंचे। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति पर्यटकों से गुलजार हैं। जानकारी मुताबिक, कुल्लू जिले की 4,73,737 और शिमला जिले की 4,48,392 सैलानियों ने यात्रा की। प्रदेश में जुलाई में भी पर्यटकों का आगमन निरंतर जारी है।

अधिकतर सड़कें पर्यटकों के लिए खोली: सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि अधिकांश मार्ग यातायात के लिए खोल दिए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैलानी प्रदेश के विभिन्न स्थलों की यात्रा से संबंधित जानकारी संबंधित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पर्यटकों की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!