मिल्खा सिंह का कसौली से था गहरा रिश्ता

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2021 12:05 AM

milkha singh had a deep relationship with kasauli

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनका निधन चंडीगढ़ के अस्पताल में शुक्रवार रात 11.30 बजे हुआ। कुछ ही दिन पहले उनकी पत्नी और भारतीय वालीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम...

कसौली (जितेंद्र): फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनका निधन चंडीगढ़ के अस्पताल में शुक्रवार रात 11.30 बजे हुआ। कुछ ही दिन पहले उनकी पत्नी और भारतीय वालीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। मिल्खा सिंह का कसौली में अपना एक घर है, जो किमुघाट नामक स्थान पर है और हमेशा वह कसौली आया करते थे। मिल्खा सिंह का कसौली की वादियों से बहुत गहरा नाता रहा।

वह जब भी कसौली आते थे तो वह कसौली की सड़कों पर पैदल ही पत्नी के साथ निकल जाया करते थे और एक आम इंसान की तरह जो भी उन्हें मिलता था, उससे बातचीत करते थे। कसौली के बहुत से लोगों से उनके गहरे रिश्ते थे, जिस कारण कसौली के लोगों को भी उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा है। कसौली के लोग मिल्खा सिंह के न रहने से गमगीन हैं।

मिल्खा सिंह यहां के ऐतिहासिक कसौली क्लब के सदस्य थे। गर्मियों में खासकर इन दिनों कसौली क्लब में होने वाली कसौली वीक में वह हमेशा भाग लेते थे और कसौली के खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का भी वह हिस्सा रहे। मिल्खा सिंह का यही कहना था कि जो गोल्ड मैडल रोम ओलिम्पिक में उनसे छूट गया था, उसे वह जिंदा रहते देश में देखना चाहते हैं परंतु उनका यह सपना अधूरा ही रह गया।      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!