Solan: CISF कैंप गोलीबारी घटना, सब इंस्पैक्टर लक्ष्मण सिंह का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Oct, 2026 10:55 PM

bbn sub inspector funeral

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित बसोहली हाईड्रो इलैक्ट्रिक पावर प्रोजैक्ट में 29 सितम्बर की शाम को सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी की घटना......

बीबीएन (शेर सिंह): जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित बसोहली हाईड्रो इलैक्ट्रिक पावर प्रोजैक्ट में 29 सितम्बर की शाम को सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी की घटना में 4 जवानों सहित वीरगति को प्राप्त हुए उपमंडल नालागढ़ की रामशहर तहसील के गांव लूना (ग्राम पंचायत चिल्लड़) निवासी करीब 38 वर्षीय सब इंस्पैक्टर लक्ष्मण सिंह पुत्र बलबीर सिंह का वीरवार को गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। सब इंस्पैक्टर लक्ष्मण सिंह की देह गांव में पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। माता-पिता व पत्नी आदि के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

प्रशासन की तरफ से रामशहर तहसील के तहसीलदार डा. अभिषेक सिंह ठाकुर, नायब राजेंद्र ठाकुर और थाना प्रभारी बलबीर सिंह सहित पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य सतीश कुमार, सेवानिवृत्त कैप्टन कमल कुमार, पूर्व प्रधान मदन लाल, पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सब इंस्पैक्टर लक्ष्मण सिंह की अंतिम यात्रा में सैंकड़ों की तादाद में जनता, पूर्व सैनिक, इलाके के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और 2 बच्चों को छाेड़ गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!