हमीरपुर में पशुशाला में लगी भीषण आग...मची अफरा तफरी; एक गाय की जलकर मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 May, 2026 04:55 PM

massive fire breaks out in cattle shed in hamirpur  chaos ensues

Hamirpur News : जिला हमीरपुर के विकास खंड टौणी देवी के तहत आने वाले गांव झनिक्कर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पशुशाला में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।  इस अग्निकांड में एक...

Hamirpur News : जिला हमीरपुर के विकास खंड टौणी देवी के तहत आने वाले गांव झनिक्कर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पशुशाला में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।  इस अग्निकांड में एक गाय की भी जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, यह आग राज कुमार (उर्फ विक्की) पुत्र बीरबल की पशुशाला में अचानक लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि एक गाय को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

आर्थिक नुकसान का किया जा रहा आकलन

इधर, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें भोरंज और हमीरपुर से तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस अग्निकांड में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई मानवीय जनहानि नहीं हुई।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!