Una : ऊना में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Jul, 2026 02:26 PM

married woman dies under suspicious circumstances in una

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज और मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं,...

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज और मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या था मामला?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है। पंजाब के नंगल की रहने वाली सीमा देवी का विवाह वर्ष 2017 में चताड़ा के अश्विनी कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में कार दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सीमा को डंडों से पीटा जाता था और उसका गला तक दबाया गया। इसी बीच प्रताड़ना से तंग आकर 7 जुलाई को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया, जिसके बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।

वहीं, महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मायके और ससुराल पक्ष के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस टीम तुरंत पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!