Mandi: आग के अंगारों पर नाचे गुर, देवियों और डायनों के युद्ध में देवियां आगे

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Sep, 2024 07:47 PM

mandi gur embers

माता महाकाली मंदिर पुरानी मंडी में जाग का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने इस अलौकिक दृश्य को देखा। माता महाकाली मंदिर में शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक कीर्तन का आयोजन हुआ।

मंडी (रजनीश): माता महाकाली मंदिर पुरानी मंडी में जाग का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने इस अलौकिक दृश्य को देखा। माता महाकाली मंदिर में शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक कीर्तन का आयोजन हुआ। जाग में माता महाकाली पुरानी मंडी, काली चामुंडा स्कूल बाजार और नैणा उगरतारा ने इस जाग में शिरकत की। देवियां अपने स्थल से रथ में विराजमान होकर जाग स्थल पर पहुंची। पुरानी मंडी में दूसरे दिन आयोजित हुई काली माता की जाग में समस्त भक्तों को आशीर्वाद दिया।

इसके बाद रात्रि करीब 12 बजे जाग में जलती हुई आग के अंगारों पर गुरों ने नृत्य किया। जाग के दौरान देवियों और डायनों के बीच में युद्ध हुआ। डंकन चाैथ के प्रथम चरण के महासंग्राम में देवियों और डायनों के बीच हुए युद्ध में देवियां आगे चली हुई हैं। माता महाकाली सभा समिति पुरानी मंडी के प्रधान पुनीत गुप्ता ने बताया कि देवियों और डायनों के बीच में हुए प्रथम चरण के युद्ध में देवियां आगे चली हुई हैं। उन्होंने बताया कि 5 चरणों में होने से हस महासंग्राम का परिणाम बाला कामेश्वर मंदिर देवधार में 7 सितम्बर को निकलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!